तीरंदाजों ने हासिल किए स्वर्ण व कांस्य पदक
Mathura News - मथुरा की तीरंदाजों ने खेलो इण्डिया राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निष्ठा ने स्वर्ण पदक जीता जबकि वरेण्या राणा ने कांस्य पदक हासिल किया। चेष्टा ने भी पुरस्कार राशि प्राप्त...

मथुरा। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं गुजरात खेल प्राधिकरण द्वारा गुजरात के अंबा में आयोजित खेलो इण्डिया राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी स्पर्धा में मथुरा की तीरंदाजों ने सब जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक एवं कांस्य पदक हासिल किया है। कंपाउंड खिलाड़ी निष्ठा ने महाराष्ट्र की खिलाड़ी को हराते हुए उप्र को स्वर्ण पदक दिया एवं अपने लिए एक लाख पचास हजार रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्राप्त किया। राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी वरेण्या राणा ने अपने प्रतिद्वंद्वी से आठ अंकों की बढ़त बनाते हुए कांस्य पदक एवं पचास हजार रुपये की धनराशि हासिल कर तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। मथुरा तीरंदाजी अकादमी में अभ्यास करने वाली रिकर्व खिलाड़ी चेष्टा ने 18 हजार रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, मथुरा तीरंदाजी अकादमी के अध्यक्ष नन्द किशोर एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक योगेन्द्र सिंह राणा ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।