Oxygen Cylinder Explosion Kills Woman Injures Family in Govind Nagar ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से महिला की मौत, जेठानी व भतीजा घायल , Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsOxygen Cylinder Explosion Kills Woman Injures Family in Govind Nagar

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से महिला की मौत, जेठानी व भतीजा घायल

Mathura News - गोविंदनगर के सेक्टर-एफ स्थित एक मकान में बुधवार को ऑक्सीजन सिलेंडर के फटने से एक महिला की मौत हो गई और उसकी जेठानी और चार साल का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय महिला गिलेट की झलाई का काम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराThu, 20 Feb 2025 02:38 AM
share Share
Follow Us on
ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से महिला की मौत, जेठानी व भतीजा घायल

थाना गोविंदनगर के अंतर्गत सेक्टर-एफ स्थित मकान में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे गिलेट की झलाई के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से पास ही काम कर रही महिला की मौत हो गयी और उसकी जेठानी और चार साल का भतीजा जख्मी हो गए। गोविंदनगर के एफ-सेक्टर निवासी सांवलिया अपने घर पर तोड़ियां, पायल झलाई, सफाई का काम करते हैं। इस कार्य में ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रयोग होता है। बुधवार को सांवलिया बाजार गये थे। उनके बेटों की पत्नियां घर के काम के साथ ही गिलेट की तोड़ियां, पायल झलाई, सफाई का काम कर रही थीं। सांवलिया की पुत्र वधु गुंजन कमरे में थी, दूसरी पुत्रवधु संजना झलाई का काम कर रही थी। एक कमरे में मीना और उनका चार वर्षीय बेटा ठाकुर थे। दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक तेज धमाका हुआ और पूरा घर हिल गया। सिलेंडर फटने से उसका एक टुकड़ा आकाश की पत्नी संजना (20) के लगा। उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसकी जेठानी मीना व चार वर्षीय भतीजा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।