Police Recover Stolen Car on Yamuna Expressway Thief Surrenders इसे लाइव पर न लगायें : एक्सप्रेस वे पर लूटी कार बरामद, शातिर ने किया बुलंदशहर में सरेंडर , Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsPolice Recover Stolen Car on Yamuna Expressway Thief Surrenders

इसे लाइव पर न लगायें : एक्सप्रेस वे पर लूटी कार बरामद, शातिर ने किया बुलंदशहर में सरेंडर

Mathura News - मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर छह दिन पहले लूटी गई होंडा सिटी कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। एक शातिर बदमाश ने जमानत तुड़वाकर बुलंदशहर में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस उसके दो अन्य साथियों की तलाश...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराFri, 11 April 2025 03:50 AM
share Share
Follow Us on
इसे लाइव पर न लगायें : एक्सप्रेस वे पर लूटी कार बरामद, शातिर ने किया बुलंदशहर में सरेंडर

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर छह दिन पूर्व सुबह कुशीनगर के लोगों से लूटी कार को पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है। वहीं इस लूट में शामिल एक शातिर ने अपनी जमानत तुड़वाकर बुलंदशहर में सरेंडर कर दिया है। पुलिस टीम उसके दो साथियों की संभावित स्थलों पर तलाश कर रही है। शीघ्र ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। शातिर बुलंदशहर के बताये जा रहे हैं। बताते चलें कि शनिवार सुबह होंडा सिटी से श्रीराम जानकी नगर, कासिया, कुशीनगर निवासी आदित्य कुमार सोनी अपने दोस्त मनोज कुमार, सनी जायसवाल और बबलू वर्मा के साथ वैष्णो देवी दर्शन को जाते समय नौहझीली क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। माइल स्टोन-63 के समीप वे लघु शंका को रुके थे। तभी पीछे से आये वैन्यू कार सवार दो बदमाशों ने होंडा सवारों को गन प्वाइंट पर लेकर होंडा सिटी कार, दो मोबाइल व 70 हजार रुपये लूट लिये और बाजना कट से अलीगढ़ की ओर भाग गये थे।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि करीब अब तक करीब ढाई सैकड़ा से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल पुलिस टीम ने बदमाशों की शिनाख्त कर ली थी। इसके बाद पुलिस सर्विलांस, लोकल इंटेलीजेंस की मदद से उनकी तलाश में है। एक शातिर ने तो अपनी पुरानी जमानत तुड़वाकर बुलंदशहर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके बाद से पुलिस उसके अन्य दो साथियों की तलाश में संभावित स्थलों पर दबिश दे रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने लूटी कार को भी बरामद कर लिया है। बदमाशों का पीछा कर रही है। बताते चलें कि लूट के खुलासे में थाना नौहझील पुलिस टीम के साथ ही स्वाट, सर्विलांस व एसओजी टीमें लगी हुई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।