Congress Protest in Mau Demands Relief for Farmers and Fee Regulation in Private Schools कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCongress Protest in Mau Demands Relief for Farmers and Fee Regulation in Private Schools

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

Mau News - मऊ में कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। किसानों को बारिश से हुए नुकसान की भरपाई, निजी स्कूलों में शुल्क...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSat, 12 April 2025 01:21 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

मऊ। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किए। साथ ही साथ राष्ट्रपति को सम्बोधित पांच सूत्री मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे। कांग्रेस नेताओं ने चेताया कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो कांग्रेस के कार्यकर्ता आरपार का आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव और शहर अध्यक्ष सलमान जावेद के संयुक्त नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि एक दिन पूर्व हुई बारिश के बाद किसानों को फसलों को लेकर भारी नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार इस दैवी आपदा को लेकर किसानों के नुकसान की भारपाई जल्द से जल्द करें। साथ ही निजी स्कूलों में शुल्क वृद्धि पर लगाम कसने की मांग की गई। निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई। वहीं, रसोई गैस समेत अन्य खाद्य पदार्थों में तेजी से बढ़ रही महंगाई पर भी सरकार से अंकुश लगाने की मांग की। कांग्रेसजनों ने आरोप लगाते हुए कहा वर्तमान की केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार मनमाने ढंग से कार्य कर रही है। जनता सरकार के तानाशाही रवैये से पूरी तरह से उब चुकी है। अब सरकार का तानाशाही रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ आरपार का संघर्ष करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। मौके पर उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के महासचिव एडवोकेट उदय प्रताप राय, अनिल कुमार जायसवाल, रामकरन यादव, सुहैल एडवोकेट, सुरेन्द्र पाण्डेय, एडवोकेट ओमप्रकाश, प्रमोद सिंह, सुख चैन, सिकन्दर प्रसाद, शिवाजी कन्नौजिया, सुखराम चौहान, महेन्द्र सोनकर, रफी अतहर, खजांची, रामचंद्र राय, असद नोमानी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।