भाजपा सरकार में महिला हिंसा की घटनाएं बढ़ी : लीलावती
Mau News - मधुबन में समाजवादी पार्टी ने चौपाल का आयोजन किया। मुख्य अतिथि लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला हिंसा बढ़ी है। सपा ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने...

मधुबन। तहसील क्षेत्र के दुबारी, गजियापुर, कुंवर पुरवा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। अब आधी आबादी को विश्वास हो गया है कि सपा की सरकार में ही महिलाएं सुरक्षित रह सकती हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अस्तित्व में आए 1090 की सक्रियता से जिस तरह महिलाओं को सुरक्षा दी गई थी, उसमें भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। जनता ने संकल्प लिया कि प्रदेश में 2027 में फिर से समाजवादी सरकार बनाएंगे। संचालन करते हुए सपा के पूर्व प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड के सुधाकर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी है। सपा के वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं को उत्थान और उनकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई थी। महिला सशक्तिकरण और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कई विशेष काम किए गए थे। जिससे बेटियों को आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ। जनचौपाल को राममिलन मौर्य, वरिष्ठ नेता सीताराम यादव, मनोज गोंड, बुधीराम यादव, देवेंद्र मौर्य, उमेश कुमार मौर्य, सतवंत मौर्य, सुनील यादव, उमेश यादव, मुनीब चौहान, नीरज कुमार आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।