स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा लगाएंगे चौपाल
Mau News - उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा 7 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर नई बाजार भैंसाखरग में चौपाल लगाएंगे। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। मंत्री जनकल्याणकारी...

मऊ, संवाददाता। सात अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री एके शर्मा दोहरीघाट ब्लॉक के नई बाजार भैंसाखरग में चौपाल लगाएंगे। इसको लेकर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसंपर्क कर कार्यक्रम में पहुंचने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर तैयारी करा रहे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों से बात कर उन्हें सम्मानित करेंगे। इस दौरान विनय राय, संजय चौहान, अवधेश कुमार, सुरेश उपाध्याय, राहुल प्रधान, वीरबहादुर आदि लोग उपस्थित रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।