मर्यादा पुरुषोत्तम राम भारतीय धर्म संस्कृति के आधार स्तंभ : सेठी
Meerut News - मेरठ में आर्य समाज थापर नगर में स्वामी दयानंद की जीवन गाथा और रामनवमी पर्व का समापन हुआ। आचार्य सत्यप्रकाश शास्त्री ने देवयज्ञ कराया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और अन्य ने राम के गुणों...

मेरठ। आर्य समाज थापर नगर में आर्य समाज स्थापना दिवस के 150 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे स्वामी दयानंद जीवन गाथा और रामनवमी पर्व का रविवार को समापन हो गया। आचार्य सत्यप्रकाश शास्त्री ने देवयज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए राजेश सेठी ने कहा, आज हम अत्यंत श्रद्धा भाव से मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्म दिवस रामनवमी मना रहे हैं। नौ लाख वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी हमारे मन में श्री राम के प्रति अगाध श्रद्धा और निष्ठा का भाव है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम भारतीय धर्म संस्कृति के आधार स्तंभ हैं। रामायण में उनके महान गुणों का जो वर्णन किया गया है, वह अनुपम और हम सबके लिए प्रेरणादायी है। पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने स्वामी दयानन्द के उपकारों का वर्णन किया। ठाकुर विक्रम सिंह ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के महान व्यक्तित्व की चर्चा की। चंद्रकांत ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारा सांस्कृतिक पर्व है। अशोक सुधाकर, योगेश मुवार, मांगेराम, संजय गुप्ता सुशील बंसल,चंद्र कांत, यशपाल, सूरज प्रकाश कैलाश सोनी, गीता बंसल, यशपाल, तेजवीर आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।