BJP Leaders Protest Against Insult to Dr B R Ambedkar Demand Action Against Akhilesh Yadav बाबा साहेब के अपमान पर भड़के भाजपाई, किया विरोध, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBJP Leaders Protest Against Insult to Dr B R Ambedkar Demand Action Against Akhilesh Yadav

बाबा साहेब के अपमान पर भड़के भाजपाई, किया विरोध

Meerut News - मेरठ में भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के अपमान पर विरोध किया। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेताओं ने बाबा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 1 May 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
बाबा साहेब के अपमान पर भड़के भाजपाई, किया विरोध

मेरठ। बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के अपमान पर भाजपा नेता भड़क गए। विरोध में भाजपा नेता सड़क पर उतरे। बाबा साहेब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुकदमा दर्ज करने और सदस्यता समाप्ति की मांग की। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। बाबा साहेब के आधे फोटो के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगाने के विरोध में बुधवार को भाजपा नेता सड़कों पर उतरे। भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब का अपमान बता विरोध दर्ज कराया। मंत्री, विधायक, मेयर और भाजपा नेताओं ने अखिलेश यादव पर मुकदमा दर्ज करने और सदस्यता रद्द करने की मांग की।

सबसे पहले कलक्ट्रेट स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा, पूर्व एमएलसी डा.सरोजिनी अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, रविन्द्र भड़ाना, पूर्व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा, दीपक शर्मा,विनय विरालिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता तख्तियां लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के बाद एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।