Labour Day Celebrated at St Peter School with Honors and Performances श्रमिक दिवस पर सेंट पीटर स्कूल में श्रमिकों को किया सम्मानित, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsLabour Day Celebrated at St Peter School with Honors and Performances

श्रमिक दिवस पर सेंट पीटर स्कूल में श्रमिकों को किया सम्मानित

किच्छा में सेंट पीटर स्कूल में श्रमिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य अलेक्सांडर मोन्तेरो ने श्रमिकों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने श्रमिकों के सम्मान में गीत...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 1 May 2025 12:10 PM
share Share
Follow Us on
श्रमिक दिवस पर सेंट पीटर स्कूल में श्रमिकों को किया सम्मानित

किच्छा। सेंट पीटर स्कूल में श्रमिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अलेक्सांडर मोन्तेरो ने श्रमिकों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। गुरुवार को सेंट पीटर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य फादर अलेक्सांडर मोन्तेरो ने दीप जलाकर किया। इस दौरान श्रमिक वर्ग के लोग मौजूद रहे। स्कूल ने बच्चों ने ईश्वर की स्तुति कर श्रमिकों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य अलेक्सांडर मोन्तेरो कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। श्रम का प्रत्येक रूप सम्मानीय और महत्वपूर्ण होता है। इसलिए सभी श्रमिक वर्ग का सम्मान करना चाहिए। फादर ने श्रमिकों के श्रम की सराहना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।

इस अवसर पर सिस्टर लूसिया, सिस्टर सिल्वी समेत सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।