Raghu Sharma replaces Vignesh Puthur at Mumbai Indians for the rest of the IPL 2025 मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, ये दमदार बॉलर हुआ IPL 2025 से बाहर; रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Raghu Sharma replaces Vignesh Puthur at Mumbai Indians for the rest of the IPL 2025

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, ये दमदार बॉलर हुआ IPL 2025 से बाहर; रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान

मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन कुछ मौकों पर कमाल की गेंदबाजी करने वाले स्पिनर विग्नेश पुथुर आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान मुंबई इंडियंस ने कर दिया है।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 1 May 2025 12:22 PM
share Share
Follow Us on
मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, ये दमदार बॉलर हुआ IPL 2025 से बाहर; रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान

मुंबई इंडियंस को IPL 2025 के बीच में एक बड़ा झटका लगा है। टीम के लिए इस सीजन कमाल की गेंदबाजी करने वाले स्पिनर विग्नेश पुथुर आईपीएल के 18वें सीजन से बाहर हो गए हैं। चोट के कारण उनको इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों से बाहर बैठना पड़ेगा। विग्नेश पुथुर इस सीजन कुछ मैच ही मुंबई इंडियंस के लिए खेले और उनको मैचों में उन्होंने प्रभाव छोड़ा। हालांकि, अब मुंबई इंडियंस को मजबूरी में उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा करनी पड़ी है। उनकी जगह अब मुंबई की टीम रघु शर्मा की एंट्री हुई है।

मुंबई इंडियंस ने अपनी मीडिया रिलीज में बताया है कि पंजाब के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने विग्नेश पुथुर की जगह ली है, जो दोनों पिंडलियों में हड्डी के स्ट्रैस फ्रैक्चर के कारण इस सत्र से बाहर हो गए हैं। रघु शर्मा मुंबई इंडियंस के सपोर्टिंग गेंदबाजों का हिस्सा थे और अब मुख्य टीम में शामिल हो गए हैं। रघु शर्मा ने पंजाब और पांडिचेरी के लिए 11 प्रथम श्रेणी, 9 लिस्ट ए और 3 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में अब तक पांच 5 विकेट और तीन 10 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें:युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

रघु शर्मा ने 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट लिए थे। विग्नेश ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में कुल 5 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 6 विकेट लिए और 3 विकेट लेकर अपने आईपीएल करियर की यादगार शुरुआत की। विग्नेश मुंबई इंडियंस मेडिकल और एसएंडसी टीम के साथ अपनी रिकवरी और रिहैब पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टीम के साथ बने रहेंगे। 30 लाख रुपये की बेस प्राइस में रघु शर्मा मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। मुंबई इंडियंस की बात करें तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम 10 में से 6 मैच जीतकर इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर विराजमान है।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, MI Vs LSG, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |