Earth Day Celebrations in Meerut Schools QR Codes for Plant Information क्यूआर स्कैन करते ही मिलेगी स्कूलों में लगे पेड़ पौधे की जानकारी, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsEarth Day Celebrations in Meerut Schools QR Codes for Plant Information

क्यूआर स्कैन करते ही मिलेगी स्कूलों में लगे पेड़ पौधे की जानकारी

Meerut News - मेरठ में विश्व पृथ्वी दिवस पर माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचीन और औषधियुक्त पौधों पर क्यूआर कोड लगाए गए, जिससे छात्रों को पौधों की जानकारी मिल सके। प्रधानाचार्या डॉ....

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 23 April 2025 06:04 AM
share Share
Follow Us on
क्यूआर स्कैन करते ही मिलेगी स्कूलों में लगे पेड़ पौधे की जानकारी

मेरठ। विश्व पृथ्वी दिवस पर माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में कार्यक्रम हुए। साथ ही स्कूल परिसर में लगे प्राचीन एवं औषधियुक्त पौधों पर क्यूआर कोड लगाए गए। इन क्यूआर को स्कैन करते ही छात्रों को पौधों से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने छात्राओं को पृथ्वी के संरक्षण की शपथ दिलाई। शिक्षिका रविता ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। पर्यावरण संरक्षण विषय पर ‌पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा 12 की तुलसी ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय और रुचिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यशाला का आयोजन किया गया। ईको क्लब प्रभारी अध्यापक नीरज चौहान ने क्यूआर कोड जनरेट करना और उसके माध्यम से पेड़ पौधे और वनस्पतियों की जानकारी मोबाइल से प्राप्त किए जाने का प्रशिक्षण दिया। सुनीता, डॉ निशा, निधि सक्सेना, अंजलि, ममता कल्पना, सुमन, सविता, उमा, रचना, अरुण, नेहा, अंजलि चौहान, पूजा, रीटा आदि उपस्थित रहे। वहीं आरजी इंटर कॉलेज में ईको क्लब की ओर से निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य डॉ. रजनी रानी शंखधर ने सभी का उत्साहवर्धन किया। एनएएस इंटर कालेज, डीएन इंटर कालेज, केके इंटर कालेज में भी पृथ्वी दिवस मनाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।