Grand Celebration of Bhagwan Parshuram Jayanti in Meerut धूमधाम से निकाली भगवान परशुराम की शौर्य यात्रा, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsGrand Celebration of Bhagwan Parshuram Jayanti in Meerut

धूमधाम से निकाली भगवान परशुराम की शौर्य यात्रा

Meerut News - मेरठ में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें कई नेता और समाजसेवी शामिल हुए। यात्रा में युवाओं ने शस्त्र प्रदर्शन किया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 1 May 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से निकाली भगवान परशुराम की शौर्य यात्रा

मेरठ। विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की तरह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से दशावतार परशुराम मंदिर जादूगर का बाग तक छठीं शौर्य यात्रा निकाली गई। विश्वविद्यायल के मुख्य गेट पर लगाए गए पंडाल में राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सुनील भराला, विधायक सत्यवीर त्यागी, प्रदीप त्यागी, पंडित माया प्रकाश शर्मा, रंजन शर्मा, कमलदत्त शर्मा, आशु शर्मा, मुखिया गुर्जर भी पहुंचे। उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी शौर्य गाथा को सुनाया। युवा ब्राह्मण समाज सेवा समिति के तत्वावधान में निकाली गई शौर्य यात्रा के संरक्षक अरविंद्र शर्मा ने सभी का सम्मान किया।

यात्रा में युवाओं ने शस्त्रों का प्रदर्शन करते हुए भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। अरविंद शर्मा ने कहा भगवान परशुराम किसी एक समाज के भगवान नहीं, सभी सनातन धर्म प्रेमियों के भगवान हैं। यात्रा ब्राह्मण, त्यागी, भूमिहार और समस्त समाज के सहयोग से निकाली गयी। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टरों, मोटरसाइकिल के साथ शामिल हुए। यात्रा में 11 डीजे, पांच बैंड परशुराम जी का डोला और कई हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। मनीष पहलवान ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें बताता है कि राष्ट्र रक्षा, स्वरक्षा और धर्म रक्षा के लिए शास्त्र और शस्त्र दोनों ही परमावश्यक हैं। हमारे जीवन में शक्ति और क्षमा दोनों होनी चाहिये। यात्रा शुरु करने से पहले पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सपा विधायक अतुल प्रधान ने यात्रा में शामिल होकर फलों का वितरण कराया। यात्रा समाप्त होने के बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अनुज कौशिक, प्रशांत भारद्वाज, सुभाष शर्मा, राकेश गौड, प्रवीण शर्मा, संदीप पाराशर, ललित मोहन कौशिक, तरुण शर्मा, पंकज शर्मा, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।