Heatwave and Humidity Hit Meerut and Western UP as Pre-Monsoon Activities Loom दिन में पारा फिसला, उमस ने घुटन बढ़ाई, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsHeatwave and Humidity Hit Meerut and Western UP as Pre-Monsoon Activities Loom

दिन में पारा फिसला, उमस ने घुटन बढ़ाई

Meerut News - मेरठ और पश्चिमी यूपी में मंगलवार को दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान में गिरावट के बावजूद, उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, कल से प्री-मानसूनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 9 April 2025 06:30 AM
share Share
Follow Us on
दिन में पारा फिसला, उमस ने घुटन बढ़ाई

मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मंगलवार को दक्षिणी-पूर्वी हवाओं की दस्तक ने गर्मी और उमस की मार पढ़ा दी। अधिकतम तापमान में गिरावट के बावजूद उमस ने गर्मी से बेहाल कर दिया। आज भी अधिकांश समय उमस जैसे स्थिति और भीषण गर्मी की स्थितियां कायम रहेंगी। हालांकि कल से वेस्ट यूपी में प्री-मानसूनी गतिविधियां शुरू होने के आसार हैं। इससे आंधी और बारिश की आशंका है और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 37.3 एवं 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार की रात मेरठ में सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज हुई। सोमवार के सापेक्ष दिन में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बावजूद इसके दिन-रात का तापमान सामान्य से क्रमश: 3.1 एवं 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पूरे क्षेत्र में आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चली जो अपेक्षाकृत नम थी। आज से तीन दिन तक हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी के आसार भी हैं। वहीं, मेरठ का एक्यूआई 171 दर्ज हुआ जो मध्यम श्रेणी में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।