Patriotism Soars in Meerut as Local Traders Celebrate Indian Army s Victory व्यापारियों ने तिरंगा लहरा सैनिकों के शौर्य को किया सलाम, लड्डू बांटे, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsPatriotism Soars in Meerut as Local Traders Celebrate Indian Army s Victory

व्यापारियों ने तिरंगा लहरा सैनिकों के शौर्य को किया सलाम, लड्डू बांटे

Meerut News - मेरठ में, जब देश को भारत की सेनाओं की विजय का समाचार मिला, तो आबूलेन बाजार में देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। व्यापारियों ने तिरंगा लहराया और लड्डू बांटकर खुशी मनाई। सरदार राजबीर सिंह की अगुवाई में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 8 May 2025 03:57 AM
share Share
Follow Us on
व्यापारियों ने तिरंगा लहरा सैनिकों के शौर्य को किया सलाम, लड्डू बांटे

मेरठ। जैसे ही पूरे देश को यह समाचार मिला कि भारत की सेनाओं ने सीमापार कर दुश्मन को करारा जवाब दिया है। इसी के साथ मेरठ के प्रसिद्ध आबूलेन बाजार में देशभक्ति का ज्वार भाटा उमड़ पड़ा। आबूलेन व्यापार संघ के सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर बाजार में तिरंगा लहराया। लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। आबूलेन व्यापार संघ के महामंत्री सरदार राजबीर सिंह की अगुवाई में बाजारों में आने-वाले ग्राहकों को मिठाइयां बांटी। व्यापारियों ने तिरंगा लहराते हुए आपस में एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय सेना को बधाई देते हुए आभार जताया। इस दौरान मुन्ना माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, चेतन नागपाल, सागर गुप्ता, गुरबचन सिंह, तुषार नांगिया, अजय, गुरदीप सिंह रिंकू, अजय अग्रवाल, सचिन रस्तोगी, संदीप त्यागी, राजीव दुआ, सुदेश कुमार, तेजेंद्र सिंह अमृत होटल, सरन जीत सिंह करनैल, संजय गर्ग, शम्मी आनंद, राजिंदर पाल सिंह रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।