छह माह की गर्भवती को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर
Meerut News - लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में छह माह की गर्भवती नेहा को ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा। दहेज के लिए परेशान करने और कमरे के बाहर कैमरा लगाने को लेकर विवाद हुआ। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती...

लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में छह माह की गर्भवती को ससुरालियों ने बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी गई है। नेहा का निकाह करीब आठ माह पूर्व गली-2 अहमदनगर लिसाड़ी गेट निवासी गुलफाम से हुआ था। नेहा छह माह की गर्भवती है। उसका आरोप है कि उसे दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था। उसके कमरे के बाहर ससुरालियों ने कैमरा भी लगाया हुआ है। इसी बात को लेकर सोमवार दोपहर विवाद हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने नेहा को बेरहमी से पीटा। इसी के चलते उसकी हालत खराब हो गई। आसपास के लोगों ने उसके मायके पक्ष को कॉल करके बुलाया। इसके बाद नेहा को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।