आंधी-बारिश से वंदे भारत समेत कई ट्रेन लेट, यात्री परेशान
Meerut News - आंधी-बारिश के कारण मुरादनगर के निकट रेलवे लाइन पर व्यवधान हुआ, जिससे दिल्ली और सहारनपुर की कई ट्रेनें लेट हो गईं। वंदे भारत ट्रेन को एक घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस...

आंधी-बारिश ने ट्रेनों की गति को भी प्रभावित कर दिया। मुरादनगर के निकट लाइन पर व्यवधान होने से दिल्ली और सहारनपुर की ओर से आने वाली कई ट्रेन लेट हो गई। वहीं लखनऊ से मेरठ आने वाली वंदे भारत जैसी सुपर फास्ट ट्रेन भी एक घंटा देरी सिटी स्टेशन पहुंची। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आंधी व बारिश के चलते सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल और शताब्दी एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से पहुंची। वहीं नई दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर के अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को भी गाजियाबाद रोकना पड़ा। मुरादनगर के पास रेलवे लाइन पर व्यवधान होने के चलते आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेन प्रभावित रही। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।