BJP Worker Conference Held at Saraswati Vidya Mandir College भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सक्रिय सदस्यों से किया संवाद, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsBJP Worker Conference Held at Saraswati Vidya Mandir College

भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सक्रिय सदस्यों से किया संवाद

Moradabad News - देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने 50 प्राथमिक सदस्य बनाए। मुख्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादWed, 9 April 2025 11:14 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सक्रिय सदस्यों से किया संवाद

नगर के देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस बीच उनसे संवाद भी किया गया। बुधवार को कॉलेज में हुए कार्यक्रम में ऐसे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने 50 प्राथमिक सदस्य बनाए थे।पार्टी द्वारा उसको सक्रिय कार्यकर्ता बनाया था, ऐसे कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी पदाधिकारी ने संवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा राजू कालरा रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करके कहा कि पार्टी को मजबूत करने में सक्रिय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। ऐसे कार्यकर्ता ही बूथ स्तर तक सरकार की नीतियों को जन-जन तक लेकर जाते हैं। बूथ के कार्यकर्ता ही सक्रिय कार्यकर्ता बनते हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल चौहान, परमेश्वर लाल सैनी पूर्व एमएलसी आदि ने पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। इस मौके पर भाजपा नेता चौधरी ऋषिपाल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सैनी, मुकुल पांडे, बाबूराम लोधी, मंडल अध्यक्ष बिलारी विकास गुप्ता, रवि पासी, रामनरेश यादव, दयाराम मौर्य, मनोज ठाकुर, प्रशांत चौधरी, विश्वास यादव उर्फ लवली, उदय राज सिंह, सूरज सिंह, राजीव शर्मा,ज्ञानेंद्र शर्मा, गीता चौधरी, गीता कोली, मनु सक्सेना, सुबोध गुप्ता,मनोज सक्सेना, अवनीश चौधरी, अमित मौर्य आदि सहित अनेको मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री चंद्रपाल सैनी व संचालन विश्वास यादव ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।