Global Gayatri Family Meeting in Bilari Promoting Home Yajna and Drug Eradication गायत्री यज्ञ के माध्यम से घर-घर पहुंच रहा गायत्री यज्ञ , Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsGlobal Gayatri Family Meeting in Bilari Promoting Home Yajna and Drug Eradication

गायत्री यज्ञ के माध्यम से घर-घर पहुंच रहा गायत्री यज्ञ

Moradabad News - बिलारी के श्री राम मैरिज हॉल में अखिल विश्व गायत्री परिवार की गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें 12 मई को 51 घरों में गायत्री यज्ञ करने की सहमति बनी। गोष्ठी में नशा उन्मूलन और पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 4 May 2025 07:35 PM
share Share
Follow Us on
गायत्री यज्ञ के माध्यम से घर-घर पहुंच रहा  गायत्री यज्ञ

बिलारी। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्री राम मैरिज हॉल में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सौजन्य से शाखा बिलारी के गायत्री परिजनों की गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें 12 मई को तहसील के 51 घरों में गायत्री यज्ञ करने पर सहमति बनी। गृह गृह गायत्री महायज्ञ, नशा उन्मूलन रेलिया तथा गांव-गांव पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन पर विस्तार से चर्चा हुई। गोष्ठी से पूर्व अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक युग दृष्टा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य आदि शक्ति मां गायत्री शक्ति स्वरूपा माता भगवती देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।

सजल राघव ने प्रेरणा गीत सुनाकर वातावरण को भक्ति में बना दिया। रविवार को आयोजित गोष्ठी में बोलते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता राम सिंह यादव ने कहा कि जब-जब देश पर संकट आया है, महामारी फैली है, तब-तब विषम परिस्थितियों में गायत्री परिवार ने उसके निवारण के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। घर-घर गायत्री यज्ञ के माध्यम से शांतिकुंज देश के हर गांव-गांव में पहुंच रहा है। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता आचार्य विजयपाल सिंह राघव ने कहा कि गृह गृह गायत्री यज्ञ व्यक्ति परिवार और समाज के विकास के लिए एक व्यापक योजना है। यज्ञ व्यक्ति को आत्म सुधार, परिवार में सद्भाव और समाज में सकारात्मक लाने के लिए प्रेरित करता है। यज्ञ के माध्यम से मनुष्य अपने भीतर के देवता को जागृत करने के लिए प्रोत्साहित होता है। गायत्री यज्ञ का मुख्य उद्देश्य मनुष्य में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग का अवतरण लाना है। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और सभ्य समाज का निर्माण करना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम सिंह यादव, विजयपाल सिंह राघव, सुरेश चंद्र गुप्ता, आदित्य राघव, महेंद्र सिंह यादव, सुरेश चंद यादव, विजय यादव, दलपत सिंह, दिलावर सिंह, अभी राघव, समर, राज चौधरी, कुमारी सजल राघव, सुनीता कुमारी, नीरज रानी रहे। फोटो सहित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।