International Earth Day Celebrated at SMS Valid Ji Senior Secondary Public School स्कूली बच्चों ने बनाई रंगोली, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsInternational Earth Day Celebrated at SMS Valid Ji Senior Secondary Public School

स्कूली बच्चों ने बनाई रंगोली

Moradabad News - एसएमएस वैध जी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस 'हमारी शक्ति हमारा ग्रह' थीम के तहत मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली, प्रोजेक्ट और चार्ट पेपर पर चित्र बनाकर पृथ्वी संरक्षण का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादWed, 23 April 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
स्कूली बच्चों ने बनाई रंगोली

एसएमएस वैध जी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस जिसकी थीम हमारी शक्ति हमारा ग्रह है। उसके उपलक्ष्य में रंगोली, नए नए प्रोजेक्ट तथा चार्ट पेपर पर रंग-बिरंगे चित्र उकेरकर पृथ्वी संरक्षण हेतु मानव जाति को संदेश दिया। रंगोली में कक्षा 12 से अवंतिका भारद्वाज, राधिका, श्रृष्टि, प्रियंका, दिव्यांशी, अंशिका, वंशिका ने तथा थीम हमारी शक्ति हमारा ग्रह पर कक्षा 12वीं की छात्रा श्रृष्टि औरा राधिका, प्रियंका अवंतिका, फैजल, असद, कक्षा 11 से दिव्यांशी, वैष्णवी, वंशिका, शिखा, सौम्या, प्रियम, अंशिका, दीक्षा, कक्षा 8 से आदित्य राणा, रोहित, हिमांशी, कक्षा 7 से अंश शुक्ला, वंशिका, कक्षा 9 से श्रद्धा ने प्रतिभाग किया। अध्यापिका दीक्षा सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। विद्यालय के प्रबंधक गोपाल कृष्ण भारद्वाज, निदेशक अभिषेक भारद्वाज, प्रधानाचार्य सुहासिनी सिंह, उप प्रधानाचार्य आरसी शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।