Earth Day Awareness Program Kasturba Gandhi School Students Educated on Environmental Protection पृथ्वी दिवस पर वन विभाग ने किया जागरूक, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsEarth Day Awareness Program Kasturba Gandhi School Students Educated on Environmental Protection

पृथ्वी दिवस पर वन विभाग ने किया जागरूक

(पेज चार) नशे की हालत में आरोपित गिरफ्तारनशे की हालत में आरोपित गिरफ्तारनशे की हालत में आरोपित गिरफ्तारनशे की हालत में आरोपित गिरफ्तारनशे की हालत में आरोपित गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआWed, 23 April 2025 09:15 PM
share Share
Follow Us on
पृथ्वी दिवस पर वन विभाग ने किया जागरूक

(पेज चार) भगवानपुर। पृथ्वी दिवस पर मंगलवार की शाम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को भभुआ के वन क्षेत्र पदाधिकारी मनोज कुमार ने पृथ्वी व पर्यावरण को लेकर जागरुक किया। कार्यक्रम में वन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। वनपाल मानवीय भारती, वनरक्षक शिल्पी कुमारी, पूजा भारती, ज्योति कुमारी, नावेन्द्र कुमार, विद्यालय की वार्डन कल्पना कुमारी आदि उपस्थित थी। वनपाल ने बताया कि वर्ष 1970 से दुनिया भर में पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व के लिए खतरे का संकेत है। पृथ्वी का संतुलन बिगड़ते जा रहा है। हम सभी को योगदान देकर पर्यावरण संरक्षण करने की दिशा में पहल करनी होगी। हर किसी को खाली जमीन में पौधरोपण कर उसे बड़ा होने तक उसकी देखरेख करने की जरूरत है। महोत्सव को लेकर मुंडेश्वरी धाम में तैयारी शुरू (पैनल) भगवानपुर। प्रखंड के मुंडेश्वरी धाम में मुंडेश्वरी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुंडेश्वरी न्यास समिति से मिली जानकारी के अनुसार, महोत्सव के दौरान कलाकारों के लिए रंगमंच व कार्यक्रम स्थल को ठीक किया जा रहा है। रंगमंच के रंग-रोगन के अलावा धाम परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है। मुंडेश्वरी महोत्सव का आयोजन 26 व 27 अप्रैल को होना है। अफसर भी इसकी तैयारी में जुटे हैं। नशे की हालत में आरोपित गिरफ्तार चांद। स्थानीय थाने की पुलिस ने नशे की हालत में एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपित लालचन यादव चांद थाना क्षेत्र के लेदरी गांव निवासी जयराम सिंह यादव का पुत्र है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ अप्राथमिकी दर्ज कराते हुए बुधवार को भभुआ व्यवहार न्यायालय में पेश किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।