Retired Court Employee Falls Victim to Fraud in Muradabad - Gold and Pukhraj Ring Stolen टप्पेबाजी: रिटायर्ड कोर्टकर्मी से अंगूठी ले उड़ा ठग, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsRetired Court Employee Falls Victim to Fraud in Muradabad - Gold and Pukhraj Ring Stolen

टप्पेबाजी: रिटायर्ड कोर्टकर्मी से अंगूठी ले उड़ा ठग

Moradabad News - मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक रिटायर्ड कोर्टकर्मी गिरिराज स्वरूप भटनागर से एक टप्पेबाज ने सोने और पुखराज की अंगूठी ठग ली। आरोपी ने खुद को परिचित बताते हुए अंगूठी की फोटो लेने का बहाना बनाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 24 April 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
टप्पेबाजी: रिटायर्ड कोर्टकर्मी से अंगूठी ले उड़ा ठग

मुरादाबाद। टप्पेबाज ने झांसा देकर सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी रिटायर्ड कोर्टकर्मी से सोना और पुखराज की अंगूठी पार कर दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार फेज-2 निवासी गिरिराज स्वरूप भटनागर जिला न्यायालय के पेशकार पद से रिटायर्ड हैं। वर्तमान में वह वकालत कर रहे हैं। गिरिराज स्वरूप भटनागर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 अप्रैल को सुबह करीब 8:.45 बजे वह फूल तोड़ने निकले थे। बताया कि उसी समय स्कूटी लेकिर घर की ओर पढ़ रहे थे तभी 35-40 साल का एक युवक बाइक से आकर रुका। उसने खुद को लाजपतनगर का बताते हुए पैर छुए। कहा कि मेरी बहन की शादी है मैं आपको जरूर बुलाउंगा। बाद में उसने कहा कि अंकल मैने एक पुखराज खरीदा है लेकिन वह पीला है। आपकी अंगूठी में सफेद है। मैं इसकी पीछे से एक फोटो लेना चाहता हूँ। गिरिराज स्वरूप के अनुसार उसकी बातों में आकर वह अंगूठी फोटो खींचने के लिए दे दिए। बाद में मौका पाकर बाइक से फरार हो गया। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।