Severe Heatwave in Moradabad Temperature Drops Slightly with Rain Forecast पुरवाई के झोंकों ने गर्मी के साथ उमस बढ़ाई, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsSevere Heatwave in Moradabad Temperature Drops Slightly with Rain Forecast

पुरवाई के झोंकों ने गर्मी के साथ उमस बढ़ाई

Moradabad News - मुरादाबाद में कई दिनों से औसत से अधिक दर्ज हो रहा तापमान मुरादाबाद में कई दिनों से औसत से अधिक दर्ज हो रहा तापमान मंगलवार को हवा ने बदला रुख, पूर्व दि

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादTue, 8 April 2025 07:22 PM
share Share
Follow Us on
पुरवाई के झोंकों ने गर्मी के साथ उमस बढ़ाई

कई दिनों से तापमान अधिक रहने के चलते दिन के समय काफी तपिश का सामना कर रहे शहरवासियों ने मंगलवार को उमस भरी गर्मी महसूस की। हवा का रुख बदलने के चलते मौसम में थोड़ा बदलाव दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी औसत से काफी अधिक दर्ज किया गया। पिछले डेढ़ हफ्ते से मुरादाबाद में दिन का अधिकतम तापमान औसत से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते दोपहर के समय काफी तपिश भरी गर्मी महसूस की जा रही है। दिन में चिलचिलाती धूप और पश्चिम दिशा से चल रही गर्म हवा के चलते सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जोकि औसत से चार डिग्री अधिक था। मंगलवार को हवा ने रुख बदला। पूर्व दिशा से हवा चलने की वजह से दिन के अधिकतम तापमान में मामूली कमी आई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जोकि औसत से तीन डिग्री अधिक रहा। पुरवाई हवा चलने से वातावरण में नमी का स्तर थोड़ा बढ़ा जिससे तापमान थोड़ा घटने के साथ ही उमस बढ़ गई।

आज से चार दिन आंधी और हल्की बारिश के आसार

मुरादाबाद। मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले चार दिनों तक मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक आज से चार दिनों तक धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। इसके चलते दिन के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। हालांकि, रात के न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।