Shri Ram Katha and Harinaam Sankirtan Held at Shiv Durga Temple Ashaiana श्रीराम का जीवन सदैव अनुकरणीय, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsShri Ram Katha and Harinaam Sankirtan Held at Shiv Durga Temple Ashaiana

श्रीराम का जीवन सदैव अनुकरणीय

Moradabad News - आशियाना स्थित शिव दुर्गा मंदिर में श्रीराम कथा और हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। आचार्य पंडित महेश भारद्वाज ने श्रीराम के आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीराम ने सभी संबंधों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादTue, 22 April 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
श्रीराम का जीवन सदैव अनुकरणीय

आशियाना स्थित शिव दुर्गा मंदिर में श्रीराम कथा और हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। आचार्य पंडित महेश भारद्वाज ने श्रीराम कथा सुनाते हुए कहा श्रीराम ने मार्यादित जीवन व्यतीत कर एक अनुकरणीय आदर्श स्थापित किया। आज भी लोग उन जैसा ही जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। श्रीराम ने पिता-पुत्र, भाई, माता पुत्र आदि सभी संबंधों में बेहतर सामजस्य स्थापित कर ऐसा स्थान बनाया जो आज भी प्रेरणा स्त्रोत है। महाराज ने हरिनाम संकीर्तन का वर्णन करते हुए कहा कलियुग में यही मुक्ति का आधार है। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में सुनील ग्रोवर, मनोज शर्मा, रीता गुप्ता, राम प्यारी, सुनीता अग्रवाल, वेदबाला अग्रवाल, दीपक आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।