शॉर्ट टर्म वीजा पर आए चार पाकिस्तानी नागरिक भेजे गए पाकिस्तान
Muzaffar-nagar News - शॉर्ट टर्म वीजा पर आए चार पाकिस्तानी नागरिक भेजे गए पाकिस्तान

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद शॉर्ट टर्म वीजा पर आए चारों पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान रवाना कर दिया गया है। सरकार ने पहलगाम हमले के बाद 48 घंटे में देश छोड़ने के आदेश पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए थे। जनपद से सभी स्वेच्छा से पाकिस्तान लौट गए हैं। दो पाकिस्तानी नागरिक गुरुवार को चले गए थे। पिछले कई दशकों से पाकस्तिानी नागरिक जनपद में लॉग टर्म वीजा पर रह रहे हैं। प्रत्येक साल उन्हें अपना वीजा विभाग से रिनीवल कराना होता है। जनपद में लॉग टर्म वीजा पर 26 लोग व चार शार्ट टर्म वीजा पर जनपद में रह रहे है। लॉग टर्म वीजा पर रहने वाले पाकस्तिानी नागरिक प्रत्येक साल विभाग से रिनीवल कराते है। एलआईयू विभाग में सभी का डाटा रजिस्टर्ड है। पहलगाम हमले के बाद शासन स्तर से सभी जिलों में चैकिंग के आदेश दिए गए हैं। जनपद में चार पाकिस्तानी नागरिक शार्ट टर्म वीजा पर रह रहे थे। पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद केन्द्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के आदेश जारी किए थे। केन्द्र सरकार के आदेश के बाद जनपद से शार्ट टर्म वीजा पर रहने वाले चार पाकिस्तानी नागरिकों को नोटिस जारी किए थे।
एसपी सिटी सत्यनाराण प्रजापत ने बताया कि शार्ट टर्म वीजा पर रहने वाले चार पाकिस्तानी नागरिक वापस पाकिस्तान चले गए हैं। इस संबंध में शासन को पत्राचार कर बता दिया गया है। जनपद में लॉग टर्म वीजा पर 26 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। जिनकी निगरानी कराई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।