जानसठ तिराहे पर व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
Muzaffar-nagar News - पहलगाम में हुए हमले के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने नगर में निकाला जुलूस जानसठ तिराहे पर व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंकाजानसठ तिराहे पर व्याप

पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटक पर हुए हमले में मारे गए लोगों के विरोध में नगर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर सडकों पर उतर कर नारेबाजी की। जानसठ तिराहे पहुंच कर लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध जताया है। नारेबाजी के बाद व्यापारियों ने प्रधानमंत्री,गृहमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।
तीन दिन पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमले में 26 पर्यटकों मारे गए थे। आंतकी हमले के बाद से लोगों में रोष बना हुआ है। इसी को लेकर शुक्रवार को नगर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। क्षेत्र के हजारों लोगों के साथ नगर की सडकों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। आंतक के विरोध में पाकिस्तान को लेकर नारेबाजी की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जानसठ तिराहे पहुंच कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। कहा कि आंतकवादियों ने जिस तरह से पहलगाम में नरसंहार किया है वो निदंनीय है।धर्म पूछकर उनकी हत्या की गई है। ऐसे आंतकवादियों ओर उनके आकाओं को सरकार सबक सिखाने का काम करे। प्रदर्शन कारियों ने देश से आतंकवादियों के सफाएं ओर पाकिस्तान से उनके अडडो को नेस्तानाबूत कर सबक सिखाया जाना जरूरी है ताकि इस तरह के हमला करने से पहले आतंकवादी एक बार जरूर सोचे। उन्होने हमले में मारे गए सभी लोगों को सरकार की ओर से आर्थिक साहयता कराएं जाने की माग की है।प्रदर्शन कारियों ने प्रधानमंत्री,ग्रहमंत्री के नाम एसडीएम मोनालिसा जौहरी को ज्ञापन दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।