30 दिन में 171 ई रिक्शा बंद, 755 का चालान
Muzaffar-nagar News - शासन के निर्देश पर ई रिक्शाओं के खिलाफ परिवहन विभाग ने चलाया अभियानअवैध रूप से चल रही करीब 171 ई रिक्शाओं को बंद किया है। वहीं करीब 755 का चालान किया

परिवहन विभाग ने 30 दिन में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रही करीब 171 ई रिक्शाओं को बंद किया है। वहीं करीब 755 का चालान किया है। जिसमें 189 अपंजीकृत ई रिक्शा और 566 अन्य अभियोग में चालान की संख्या शामिल है। शासन के निर्देश पर अप्रैल माह में ई रिक्शाओं को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है। यह अभियान 1 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक चला है। इस अभियान में परिवहन विभाग के द्वारा अवैध रिक्शा, बिना फिटनेस के चल रही ई रिक्शा, बिना लाइसेंस आदि बिन्दुओं पर जांच करते हुए विशेष अभियान चलाया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि इस अभियान में 189 अपंजीकृत ई रिक्शाओं का चालान किया गया है।
वहीं 171 अवैध ई रिक्शाओं को बंद किया गया है। इसके अलावा 566 अन्य अभियोग में चालान किए गए है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में जनपद की स्थित प्रदेश में अच्छी रही है। जनपद मुजफ्फरनगर टॉप टन की सूची में शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।