Bride Files Complaint Against In-Laws for Dowry Demands and Domestic Violence दहेज प्रताड़ना में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsBride Files Complaint Against In-Laws for Dowry Demands and Domestic Violence

दहेज प्रताड़ना में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Pilibhit News - अर्चना मौर्य ने अमरिया थाना पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि उसका विवाह मनोज कुमार से 4 मई 2022 को हुआ था। शादी के बाद ससुरालियों ने दहेज में चार पहिया गाड़ी और एक लाख रुपये की मांग की। दहेज न देने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 26 April 2025 04:04 AM
share Share
Follow Us on
दहेज प्रताड़ना में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम भूडा़ निवासी अर्चना मौर्य पुत्री पीतमराम ने अमरिया थाना पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह चार मई 2022 को मनोज कुमार पुत्र लेखराज मौर्य निवासी ग्राम बादशाह नगर थाना सीबीगंज जिला बरेली से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति मनोज कुमार, ससुर लेखराज मौर्य, सास नन्ही देवी, ददिया ससुर ठाकुर दास निवासी ग्राम बादशाह ने दहेज में चार पहिया गाड़ी और एक लाख रुपये नगद की मांग करने लगे। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 25 जनवरी 2025 को ससुरालियों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। अमरिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।