Celebration of Dr B R Ambedkar s Birth Anniversary Across District डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsCelebration of Dr B R Ambedkar s Birth Anniversary Across District

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

Pilibhit News - जिले भर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। अधिकारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों ने बाबा...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 15 April 2025 01:30 AM
share Share
Follow Us on
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

जिलेभर में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर मनाई गई। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में डीएम संजय कुमार सिंह, एडीएम ऋतु पुनिया, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर सहित अन्य अधिकारियों ने डॉ.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण, श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशो के क्रम में जनपद में सभी जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए गए मार्ग पर चलें। मरौरी ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा की अध्यक्षता में डॉ. आंबेडकर जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके बताए मार्ग पर चलने आह्वान किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत मेहरबान सिंह राणा समेत कई मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कार्यालय पर संविधान दिवस कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने की। कार्यक्रम में छात्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त मिश्र, हरिशंकर कश्यप, कमल कुमार गोंडा, लेखराज राठौर आदि रहे। जाटों वाले चौराहे पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिनय गुप्ता गोल्डी ने नीरज विक्रम आशुतोष अग्निहोत्री, कृष्णा पटेल, आलोक कोहली, हनीफ अंसारी शादाब शेख,मास्टर राकेश गंगवार आदि के साथ भारत रत्न को नमन किया। बेनहर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य करिश्मा सैहमी, एक्टिविटीज इंचार्ज रोशनी बग्गा, हेडमिस्ट्रेस निर्मला शर्मा, हेडमिस्ट्रेस जूनियर नेहा पांडेय, हेडमिस्ट्रेस प्राइमरी रचना वाधवा, एग्जामिनेशन इंचार्ज मीतू शर्मा, आईटी हेड विजय जायसवाल और किड्सवर्ल्ड इंचार्ज मोहिनी उपाध्याय ने डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मेडिकल कॉलेज में भी प्राचार्य व स्टाफ ने बाबा साहब को नमन किया।

एसएन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद एवं उप प्रधानाचार्य साजिद अली खां द्वारा डॉ. आंबेडकर के चित्र के अनावरण एवं माल्यार्पण से हुई। शिक्षकों इशरत यार खां, यासीन अहमद खां एवं चमन खां ने भी विचार रखे। शिक्षक आफताब अहमद खां, शाहिद खां, नासिर हुसैन, लईक खां,इफ्तिखार अहमद,रहीस उद्दीन, इफ्तिखार अली खां आदि रहे। राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विषष डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया। इसमें खुशी शर्मा, रिया गंगवार ने विचार रखे। डॉ. सचिन गिहार, प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन भी मौजूद रहे। नकटादाना स्थित पार्टी कार्यालय में आंबेडकर जयंती पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा समेत पदाधिकारियों ने भारत रत्न को नमन कर उनके बताए सिद्धांतों पर चलते का संकल्प लिया। कहा कि संविधान ही संजीवनी है और संविधान ही ढाल है। पीडीए की एकता ही संविधान और आरक्षण को बचाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।