Domestic Violence and Dowry Demands Woman Files Complaint Against In-Laws दहेज न देने पर कराया गर्भपात,रिपोर्ट दर्ज, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDomestic Violence and Dowry Demands Woman Files Complaint Against In-Laws

दहेज न देने पर कराया गर्भपात,रिपोर्ट दर्ज

Pilibhit News - गजरौला की रेखा दास ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया और गर्भपात कराया गया। ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 14 April 2025 02:56 AM
share Share
Follow Us on
दहेज न देने पर कराया गर्भपात,रिपोर्ट दर्ज

थाना गजरौला क्षेत्र के गांधीनगर कॉलोनी निवासी रेखा दास ने एसपी के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह 31 मई 2022 को गुरवर सरकार निवासी गोयल कॉलोनी थाना गजरौला के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने एक लाख रुपये की मांग करने लगे। इसको लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी। जानकारी होने पर उसके मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। आरोपियों ने उसको घर से निकाल दिया। 25 मई 2023 को उसके पति गुरवर के अलावा जेठ हरिवर,सास ममता सरकार,नंद माधवी सरकार ने उसे जबरन दवा दिलाकर गर्भपात करा दिया। समझौता कराने के बाद दोबारा ससुराल में ले गए। कुछ दिन बाद फिर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालियों ने उसको दोबारा निकाल दिया। गजरौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।