दहेज प्रताड़ना में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Pilibhit News - बरखेड़ा थाना क्षेत्र की ग्राम अरसिया बोझ निवासी सोनी भारती ने पुलिस को तहरीर दी है। सोनी का विवाह 1 मार्च 2023 को राजकुमार से हुआ था। शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग...
Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 24 April 2025 04:59 AM

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम अरसिया बोझ निवासी सोनी भारती ने बरखेड़ा पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह एक मार्च 2023 को राजकुमार पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम धनकुनी थाना न्यूरिया से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति राजकुमार,सास भागवती,जेठ ओमकार,जिठानी कमलेश दहेज में पांच लाख रुपये अतिरिक्त की मांग करने लगे। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 18 अप्रैल को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।