Joint Inspection Planned for Damaged Bridge in Puranpur Authorities to Assess संयुक्त निरीक्षण के बाद पुल को लेकर लिया जाएगा फैसला, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsJoint Inspection Planned for Damaged Bridge in Puranpur Authorities to Assess

संयुक्त निरीक्षण के बाद पुल को लेकर लिया जाएगा फैसला

Pilibhit News - पूरनपुर में दरार पड़े पुल के लिए संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। लोनिवि, सिंचाई और सेतु निगम के अधिकारी जल्द ही जांच के लिए पहुंचेंगे। मार्च में पुल में दरारें आई थीं, जिसके बाद आवाजाही बंद कर दी गई थी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 3 April 2025 04:39 PM
share Share
Follow Us on
संयुक्त निरीक्षण के बाद पुल को लेकर लिया जाएगा फैसला

पूरनपुर। दरार पड़े पुल को लेकर अब वहां पर संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद पुल पर काम शुरु हो सकेगा। इसके लिए जल्द ही लोनिवि, सिंचाई और सेतु निगम के अधिकारी वहां पर जांच करने के लिए पहुंचेंगे। संयुक्त जांच रिपोर्ट ही शासन को भेजी जाएगी। माधोटांडा से खटीमा जाने वाले मार्ग पर गांव डगा के पास हरदोई ब्रांच नहर पुल पर पड़ने वाले पुल पर मार्च में दरारे आ गई थी। जानकारी होते ही लोगों में खलबली मच गई थी। फौरी तौर पर लोनिवि की ओर से पुल से आवाजाही को बंद कर दिया गया था। सुरक्षा को लेकर पुल के दोनों ओर दीवार को खडा करा दिया गया था। वाहनों के लिए पुल से कुछ दूरी पहले बने पुल से आवागमन जारी किया गया है। इधर दीवार को कोने से क्षतिग्रस्त कर दो पहिया वाहनों का आवागमन आरंभ हो गया है। पुल को कौन ठीक कराएगा इसको लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है। कारण है कि पुल पर सिंचाई विभाग की भी दखलअंदाजी बनी हुई है। शासन से पत्राचार के बाद अब पुल को लेकर संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इसमें लोनिवि के अलावा सिंचाई विभाग हेडवर्क बरेली और सेतु निगम के अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर जांच पड़ताल करेगी। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन स्तर स पुल को लेकर निर्णय लिया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि तीनों विभागों के अधिकारियों की ओर से संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। यह निरीक्षण जल्द ही किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट शासन को दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।