Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBengaluru s Madhusudan Sai Honored with Fiji s Highest Civilian Award for Humanitarian Work
कर्नाटक के मधुसूदन साई को मिला फिजी का सर्वोच्च सम्मान
कर्नाटक के शिक्षक मधुसूदन साई को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान फिजी में श्री सत्य साई संजीवनी चिल्ड्रंस हॉस्पिटल की स्थापना के लिए...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 25 April 2025 09:44 PM

बेंगलुरु, एजेंसी कर्नाटक के मानवतावादी व आध्यात्मिक शिक्षक मधुसूदन साई को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है।
फिजी के राष्ट्रपति रतु नाइकामा लालाबलावु ने उनके आवास पर आयोजित एक समारोह में साई को ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी सम्मान प्रदान किया। उनसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान दिया जा चुका है।
श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार साई को यह सम्मान फिजी में श्री सत्य साई संजीवनी चिल्ड्रंस हॉस्पिटल की स्थापना के लिए दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।