डीएवी कथारा में नये प्राचार्य का स्वागत
कथारा, प्रतिनिधि।डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में शुक्रवार को डॉ गुलाम नवी खान ने नये प्राचार्य के रूप में योगदान दिया। पूर्व प्राचार्य बिपिन राय

कथारा, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में शुक्रवार को डॉ गुलाम नवी खान ने नये प्राचार्य के रूप में योगदान दिया। पूर्व प्राचार्य बिपिन राय का स्थानांतरण डीएवी हेहल रांची हो गया है। नए प्राचार्य के आगमन पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा एवं हवन का आयोजन किया गया। नए प्राचार्य का स्वागत विद्यालय के सुपरवाइजरी हेड पंकज कुमार एवं रंजीत कुमार सिंह ने गुलदस्ता देकर किया। स्वागत संबोधन में कहा कि यह खुशी की बात है कि इकोनॉमिक्स एवं अंग्रेजी विषय से जुड़े हुए व डीएवी डाल्टनगंज जैसे विद्यालय में लंबे समय तक प्राचार्य का अनुभव रखने वाले प्राचार्य विद्यालय को मिला है जिससे यह विद्यालय और नई ऊंचाइयों को छूएगा। वरिष्ठ शिक्षक डॉ आरएस मिश्रा, नागेन्द्र प्रसाद, असित गोस्वामी, जितेंद्र दुबे, बीके दसौंधी, राकेश रंजन, शर्मिला ठाकुर, रेखा कुमारी, धर्म गुरु टीएम पाठक, जयपाल साव, रितेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, आराधाना सिंह, वीणा कुमारी, सुजला के, संजय सिंह, कुमारी ज्योति, मधुमल्लिका उपाध्याय, अतुल सिंहा, खुशबू कुमारी, जय प्रकाश गिरि, आलोक सिंह, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव, विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।