सड़क पर महिला को रोककर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Pilibhit News - पीलीभीत में चूने वाली गली में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को सुनगढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया...

पीलीभीत। शहर के चूने वाली गली में महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को सुनगढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के चूने वाली गली में खाना बनाकर घर जा रही एक महिला के साथ शोहदे ने सड़क पर ही छेड़छाड़ कर दी थी। छेड़छाड़ की यह घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में शहर की निवासी महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एक सूचना के आधार पर सुनगढ़ी पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रेलवे स्टेशन के निकट तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।
उसने अपना नाम सलमान उर्फ सहवान पुत्र नूरहसन निवासी मोहल्ला शेर मोहम्मद थाना कोतवाली बताया। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पाण्डेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकारी है। आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।