खरपतवार नियंत्रण को रोटावेटर को बेहतर बताया
Pilibhit News - गन्ना विकास परिषद ने पीलीभीत के गांव पौटा में गन्ने की पौध का निरीक्षण किया। किसानों से ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की अपील की गई। किसान हर प्रसाद ने रोटावेटर का उपयोग कर खरपतवार नियंत्रण किया। गन्ना...

गन्ना विकास परिषद पीलीभीत क्षेत्र के अंतर्गत गांव पौटा में गन्ने की पौध वाले प्लाट का निरीक्षण किया गया। जीपीएस सर्वे से पहले किसानों से ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की अपील की गई। गांव टाह निवासी किसान हर प्रसाद ने अपने गन्ने पौधे के प्लाट में खरपतवार नियंत्रण के लिए रोटावेटर का प्रयोग किया। गन्ना पर्यवेक्षक मनोज पाठक ने रोटावेटर से होने वाले फायदे से रूबरू कराया। किसान ने बताया कि छोटे कृषि यंत्रों के प्रयोग करने से समय के साथ लागत को कम किया जा सकता है। किसान ने यंत्रीकरण के कृषिहित में बताया। गन्ना पर्यवेक्षक ने बताया कि गन्ने के साथ सह फसली लेने के से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
उनकी अतिरिक्त आमदनी भी होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।