Tragic Accident Claims Woman s Life Mother-in-Law Injured in Eco Vehicle Crash सड़क हादसे में महिला की मौत, सास गंभीर रूप से घायल, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsTragic Accident Claims Woman s Life Mother-in-Law Injured in Eco Vehicle Crash

सड़क हादसे में महिला की मौत, सास गंभीर रूप से घायल

Pilibhit News - एक महिला की वैन में हादसे में मौत हो गई जबकि उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला अपने डेढ़ साल के बच्चे और सास के साथ बदायूं से लौट रही थी, जब ईको वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। महिला का...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 12 April 2025 12:10 AM
share Share
Follow Us on
सड़क हादसे में महिला की मौत, सास गंभीर रूप से घायल

वैन में सवार एक महिला की हादसे में मौत हो गई जबकि उसकी सांस गंभीर रूप से घायल हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाकर अंतिम संस्कार किया गया। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कसगंजा के रहने वाले सौरभ की पत्नी सीकू अपनी सांस ब्रजेश देवी और डेढ़ साल के बच्चे के साथ तीन दिन पहले किराए के ईको वाहन से बदायूं गई थी। गत दिवस सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। हाफिजगंज के पास ईको अनियंत्रित होकर पेड से टकराकर खाई में पलट गई। इससे वाहन में सवार महिला सहित तीनों लोग घायल हो गए थे। तीनों को बरेली के एक अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मृतका की सास का वहां के अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में बच्चे के भी चोट आईं है। पोस्टमार्टम के बाद शव जब घर आया तो कोहराम मच गया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।