सड़क हादसों में छह लोग घायल
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ एक की हालत गंभीर पाई गई। मो. शाजिद और मो. सुहेल वाहन की टक्कर में घायल हुए, जबकि विजय शर्मा,...
कुंडा। अलग-अलग इलाके में हुए हादसों में छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से एक की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। चम्पारन महराजगंज निवासी मो. अब्बास का 47 वर्षीय बेटा मो. शाजिद अपने गांव के साथी मो. नासिर के 30 वर्षीय बेटे मो. सुहेल के साथ जा रहा था। वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। नगर पंचायत कुंडा के शिवपुरम मोहल्ला निवासी रमेशर प्रसाद के 31 वर्षीय बेटे विजय शर्मा, 30 वर्षीय अमित शुक्ला और 34 वर्षीय आदित्य मिश्रा के साथ जा रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों घायल हो गए।
हथिगवां थाना क्षेत्र के खाम्भा गांव निवासी 18 वर्षीय अक्षय पटेल बाइक से जा रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। अक्षय की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।