Teen Cousins Missing from School One Attempts Suicide After Return Grandfather Commits Suicide घर लौटी पौत्री के बाद दादा ने भी लगाई फांसी, गई जान , Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTeen Cousins Missing from School One Attempts Suicide After Return Grandfather Commits Suicide

घर लौटी पौत्री के बाद दादा ने भी लगाई फांसी, गई जान

Pratapgarh-kunda News - सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल से लापता चचेरी बहनों में से एक ने घर लौटने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसका इलाज प्रयागराज में चल रहा है। गुरुवार रात उसके दादा ने भी आत्महत्या कर ली।...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 26 April 2025 12:28 AM
share Share
Follow Us on
घर लौटी पौत्री के बाद दादा ने भी लगाई फांसी, गई जान

सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल के दौरान लापता चचेरी बहनों में वापस लौटने के बाद एक ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। उसका प्रयागराज में इलाज चल रहा है। गुरुवार रात उसके दादा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवा मिश्रपुर ललई का पूरा में 19 की युवती अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ चार दिन पहले स्कूल गई तो घर वापस नहीं लौटीं। बुधवार को पुलिस दोनों को आजमगढ़ से ले आई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 19 साल की बड़ी बहन ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि घर के लोगों ने उसे तुरंत देख लिया। फंदे से उतारकर उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। गुरुवार रात उसके 65 वर्षीय दादा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह घर वालों ने देखा तो शोर मचाने लगे। सूचना पर बेटा भी प्रयागराज से घर पहुंच गया। लोगों में वृद्ध के आत्महत्या को लेकर पौत्रियों के लापता होने, घर लौटने के बाद एक के फांसी लगाने की चर्चा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।