कूलर में उतरे करंट की चपेट में आई विवाहिता की मौत
Pratapgarh-kunda News - संदीप गौतम, जो एक डीजे संचालक है, की पत्नी अंतिमा गौतम की कूलर में करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब अंतिमा ने कूलर का बटन दबाया और करंट की चपेट में आ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां...
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के परसद गांव के निवासी संदीप गौतम डीजे संचालक है। एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी 22 वर्षीय अंतिमा गौतम से उसकी शादी हुई थी। मंगलवार शाम एक वैवाहिक कार्यक्रम में संदीप पत्नी के साथ गया था। बुधवार को शाम लगभग पांच बजे वापस आया। गर्मी के कारण वह कूलर के सामने बैठ गया। उसकी पत्नी अंतिमा ने कूलर का बटन दबाया लेकिन वह नहीं चला। इसी बीच अंतिमा ने कूलर छू लिया। वह कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। पति ने गुहार लगाई तो घरवाले पहुंचे। परिजन उसे जौनपुर हॉस्पिटल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कोतवाल आदित्य सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।