Udaipur Tragedy Gas Cylinder Fire Claims 5 Lives 8 Injured गैस सिलेंडर की आग से झुलसे आठ लोगों में पांचवीं मौत , Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsUdaipur Tragedy Gas Cylinder Fire Claims 5 Lives 8 Injured

गैस सिलेंडर की आग से झुलसे आठ लोगों में पांचवीं मौत

Pratapgarh-kunda News - उदयपुर में गैस सिलेंडर से लगी आग में झुलसे आठ लोगों में से बुधवार रात गृहस्वामी के बड़े बेटे की मौत हो गई। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। 15 अप्रैल को गैस रिसाव के कारण आग लगी थी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 8 May 2025 05:15 PM
share Share
Follow Us on
गैस सिलेंडर की आग से झुलसे आठ लोगों में पांचवीं मौत

उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रात को कमरे में गैस सिलेंडर से लगी आग में झुलसे आठ लोगों में बुधवार रात गृहस्वामी के बड़े बेटे ने भी दम तोड़ दिया। अब तक इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के भंवरी सराय गांव में अशोक कुमार सरोज के घर में 15 अप्रैल की रात दो बजे गैस रिसाव से आग लगने से आठ लोग झुलस गए थे। घटना के पहले ही दिन 16 अप्रैल को प्रयागराज में 40 वर्षीय अशोक सरोज की मौत हो गई थी। इसके बाद 23 अप्रैल को उसके छोटे बेटे 8 वर्षीय किशन, भाई विजय सरोज की दो बेटियों 10 वर्षीय प्रिया और 6 वर्षीय रियान्सी की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में हो गई।

गुरुवार सुबह तीन बजे अशोक कुमार सरोज के बड़े बेटे 17 वर्षीय शनि की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में झुलसी अशोक की 38 वर्षीय पत्नी रेनू, मझला बेटा 12 वर्षीय रवि, भाई विजय की 30 वर्षीय पत्नी गीता सरोज इलाज के बाद घर आ गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।