मारपीट में युवती संग तीन महिलाएं घायल
Pratapgarh-kunda News - कुंडा के पिंगरी गांव में गुरुवार सुबह विवाद के चलते दो महिलाएं घायल हो गईं। पूजा सिंह के हाथ में दांत काटने और रेखा सिंह को चोटें आईं। एक अन्य घटना में आयुषी पटेल को भी मारपीट का सामना करना पड़ा।...
कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के पिंगरी गांव में गुरुवार सुबह सात बजे किसी बात को लेकर दो पक्ष में विवाद और मारपीट हो गई। इसमें श्याम बाबू सिंह की 46 वर्षीय पत्नी पूजा सिंह, शैलेन्द्र सिंह की 50 वर्षीय पत्नी रेखा सिंह घायल हो गईं। पूजा का आरोप है कि विपक्षियों ने मारपीट के दौरान उसे गिराकर उसके हाथ में दांत काट लिया। इसमें उसके हाथ की कलाई और अगुलियां घायल हो गईं। दूसरी घटना में अमरही तिलौरी गांव निवासी दशरथ लाल की 18 वर्षीय बेटी आयुषी पटेल को भी रंजिश में कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजन घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।