सरकार की उपलब्धियां गिनाने घर-घर पहुंचे भाजपाई
Prayagraj News - प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंडलों में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। महानगर अध्यक्ष...

प्रयागराज। योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से तीन दिनी घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। महानगर के सभी 15 मंडलों में जनसंपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी एवं सरकार की उपलब्धियों को पत्रक के माध्यम से बताया। चौक, खुल्दाबाद, शिवकुटी, सिविल लाइन, भारद्वाज, विश्विद्यालय, कीडगंज आदि के मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क किया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र के भी नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया। भोला सिंह, सुमित वैश्य, मनोज श्रीवास्तव, अजय आनंद, अपूर्वा चंद्रा, कंचनलता कुशवाहा, प्रमोद मोदी, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, विवेक मिश्रा आदि कार्यकर्ता अभियान में शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।