Brigadier Robi Kapoor Encourages Sports Participation Among School Children बच्चे खेल से जुड़कर ही अच्छे नागरिक बनेंगे : ब्रिगेडियर कपूर, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsBrigadier Robi Kapoor Encourages Sports Participation Among School Children

बच्चे खेल से जुड़कर ही अच्छे नागरिक बनेंगे : ब्रिगेडियर कपूर

Prayagraj News - बच्चों के लिए खेलना आवश्यक है। ब्रिगेडियर रोबी कपूर ने विकर पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। समारोह में सात खिलाड़ियों को सम्मानित...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 9 April 2025 10:03 PM
share Share
Follow Us on
बच्चे खेल से जुड़कर ही अच्छे नागरिक बनेंगे : ब्रिगेडियर कपूर

बच्चों के लिए खेलना आवश्यक है। खेल से जुड़कर ही बच्चे देश के अच्छे नागरिक बनेंगे। ब्रिगेडियर रोबी कपूर बुधवार को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले कैंट के स्कूलों के बच्चों के लिए विकर पब्लिक स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में संबोधित किया। सम्मानित होने वाले सात खिलाड़ियों में छह बालिकाएं हैं। बतौर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर कपूर ने विजेता बच्चों को खेलों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद समीर इस्लाम ने कहा कि खेल वह साधन है, जो व्यक्ति की श्रेष्ठता को उजागर करता है। यह केवल शारीरिक और मानसिक रूप से फिट ही नहीं बनाता, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सामूहिक कार्य क्षमता भी विकसित करता है।

मुख्य अधिशासी अधिकारी ने विद्यालय में खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने और जल्द एक मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट के तैनात करने की जानकारी दी। समारोह में वर्तिका कुशवाहा, अलीना, आराध्या कुशवाहा (फुटबाल), अश्विनी कुमार भारतीय (ताइक्वांडो), आयुषी कुमारी (जिम्नास्टिक), नंदिनी, कनिष्का साहनी (मुक्केबाजी) को सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में विद्यालय के प्राचार्य विष्णुदेव शुक्ला ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। एके सिन्हा ने संचालन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।