ईसीसी के छात्रों उत्तराखंड का किया शैक्षिक भ्रमण
Prayagraj News - ईसीसी के संस्कृत विभाग के छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। उन्होंने नैना देवी मंदिर, अनाशक्ति आश्रम, और कई अन्य स्थलों का दर्शन किया। इस यात्रा में डॉ. आरुणेय मिश्र और डॉ. अंशु...

ईसीसी के संस्कृत विभाग के छात्रों ने उत्तराखंड स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने नैना देवी मंदिर एवं झील का दर्शन किया। इसके बाद अनाशक्ति आश्रम में ठहर कर गांधीजी के विचारों को जाना, साथ ही सुमित्रा नंदन पंत गैलरी, गरुण घाटी, सूर्य मंदिर, कसार देवी, गोलू मंदिर का दर्शन किया। डॉ. आरुणेय मिश्र, डॉ. अंशु सिंह के नेतृत्व में लवलेश दुबे, अनिकेत सिंह, विकास सिंह, श्रेया यादव, अनामिका मिश्रा, उत्कर्ष द्विवेदी, गरिमा यादव, अंकित सिंह, पल्लवी गुप्ता, नीति शुक्ला, प्रिंस पांडेय, यतीश मिश्र, अनिशा, नम्रता पांडेय, मनोरमा सिंह, नितेश सिंह,शिवम्, चंद्रपाल यादव, प्रशांत, पवन यादव, हिमांशु सिंह, विवेक सिंह, आकांक्षा सिंह, अमित आदि ने भ्रमण किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।