Protest by Farmers Union Against Drug Sales in District भाकियू टिकैत गुट ने आबकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsProtest by Farmers Union Against Drug Sales in District

भाकियू टिकैत गुट ने आबकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Prayagraj News - भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के सदस्यों ने जिला आबाकरी अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि जिले की भांग की दुकानों पर गांजा और स्मैक की बिक्री हो रही है। महिलाएं भी इस प्रदर्शन...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 30 April 2025 07:52 PM
share Share
Follow Us on
भाकियू टिकैत गुट ने आबकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के सदस्यों ने बुधवार को जिला आबाकरी अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले की भांग की दुकानों पर गांजा व स्मैक की ब्रिकी का आरोप लगाया। प्रदर्शन में दर्जनों महिलाएं भी शामिल रहीं। उन्होंने कार्यालय के दरवाजे पर धरने पर बैठ गईं। किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिले की सभी भांग की दुकानों पर गांजा व स्मैक की बिक्री की जा रही है। इसकी जानकारी आबकारी विभाग के अफसरों को भी है। इसके बाद भी किसी ने कार्रवाई नहीं की। इसके साथ ही सुलेमसराय की दो शराब की दुकानों को चौहद्दी बढ़वाकर खुलवाने का आरोप लगाया। दोपहर लगभग दो बजे इसी आरोप को लेकर दर्जनों की संख्या में महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय आईं। इसके बाद सभी ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय को घेर लिया। हाथों में तख्तियां और छड़ी लेकर महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि अधिकारी सुशील कुमार मिश्र अवकाश पर हैं। एडीएम को सीएम और डीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा। भाकियू टिकैत गुट युवा के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाई जा रही है। भांग की दुकानों पर गांजा बेचा जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।