Success of Kumbh Mela Highlighted by Traders Contribution in Prayagraj महाकुम्भ की सफलता में व्यापारियों की विशेष भूमिका : नंदी, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSuccess of Kumbh Mela Highlighted by Traders Contribution in Prayagraj

महाकुम्भ की सफलता में व्यापारियों की विशेष भूमिका : नंदी

Prayagraj News - प्रयागराज में महाकुम्भ सम्मान समागम के दौरान मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने व्यापारियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यापारी महाकुम्भ मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण हैं। विधायक हर्षवर्धन...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 12 April 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
महाकुम्भ की सफलता में व्यापारियों की विशेष भूमिका : नंदी

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महाकुम्भ जैसे भव्य आयोजनों की सफलता में व्यापारियों की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जिस आयोजन में व्यापारी सक्रिय रूप से जुड़ते हैं, उसकी सफलता सुनिश्चित हो जाती है। यह बात प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार देर शाम सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रयाग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित महाकुम्भ सम्मान समागम में कही।

मंत्री नंदी ने कहा कि महाकुम्भ मेले के सफल आयोजन में प्रयागराज के व्यापारियों ने जिस समर्पण भाव से अपने दायित्व निभाए, वह सराहनीय है। कार्यक्रम में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने व्यापारियों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ी हैं। महापौर गणेश केसरवानी समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने भी व्यापारियों के योगदान की प्रशंसा की। इस अवसर पर महाकुम्भ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड, आईजी प्रेम गौतम, डीसीपी अभिषेक भारती, एसडीएम अभिषेक सिंह, पूर्व आईजी केपी सिंह समेत कई अधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला, जिलाध्यक्ष अनिल दुबे, जिला महिला अध्यक्ष अवंतिका टंडन, महासचिव पल्लवी अरोरा समेत संगठन की लगभग 80 इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संयोजन डॉ. उदय प्रताप सिंह और संचालन धनंजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समा बांधा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।