सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज की शुभा को मिले 97.80 प्रतिशत अंक
Prayagraj News - प्रयागराज के सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज की शुभा गुप्ता ने हाईस्कूल में 97.80% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। भव्या अग्रवाल ने 97.60% अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इंटर में अदिति विश्वकर्मा ने...

प्रयागराज। सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज की शुभा गुप्ता (97.80) हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं भव्या अग्रवाल (97.60 %) मात्र एक अंक कम हो जाने के कारण दूसरे स्थान पर आ गईं। इसके अलावा एकता 97.20%, प्रसिद्धि 96.60%, तन्वी 94.60%, अविका 91.20% भाग्यश्री 90.80% वान्या 90.60% तथा स्वास्तिका 90.20% अंक प्राप्त करके क्रमशः कॉलेज में तीसरे, चौथे, पांचवें, छठवें, सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर रही। इंटर की परीक्षा में सर्वोच्च अंक अदिति विश्वकर्मा (91.20%) के रहे। अदिति जीव विज्ञान की छात्रा हैं। दूसरे स्थान पर स्तुति विश्वकर्मा 86% अंक और तीसरे स्थान पर 85.70% अंकों के साथ स्वीटी सिंह कुशवाहा, चौथे स्थान पर 85.25% अंकों के साथ श्रावणी श्रीवास्तव, पांचवें स्थान पर 84.75% अंकों के साथ श्रीजा केसरी, छठवें स्थान पर 82.25% अंकों के साथ मानवी जायसवाल रही।
प्रधानाचार्य ग्रेटा ने सभी छात्राओं को बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।