bride brother murder in marriage after he protest obscene acts with woman dancer शादी में महिला डांसर से अश्लील हरकत, विरोध करने पर दुल्हन के भाई की हत्या; बिहार में बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newsbride brother murder in marriage after he protest obscene acts with woman dancer

शादी में महिला डांसर से अश्लील हरकत, विरोध करने पर दुल्हन के भाई की हत्या; बिहार में बवाल

थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। वहीं घटना से कोहराम मच गया। खुशी का माहौल गम में बदल गया। चारों तरफ चीख पुकार मच गई।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, सासारामThu, 1 May 2025 12:06 PM
share Share
Follow Us on
शादी में महिला डांसर से अश्लील हरकत, विरोध करने पर दुल्हन के भाई की हत्या; बिहार में बवाल

सासाराम में दिनारा थाना क्षेत्र के जिगना बारात में नाच के दौरान विवाद व मारपीट की घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात बताई जाती है। मृतक जिगना टोला निवासी संजय चौधरी का लगभग 15 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार बताया जाता है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिगना टोला पर संजय चौधरी की बड़ी बेटी की शादी थी। जिसको लेकर भोजपुर जिला के अगिआंव थाना क्षेत्र के डिहरी टोला से बारात आई थी। जिसमें बारातियों के मनोरंजन के लिए नाच-गान का कार्यक्रम चल रहा था।

इसी क्रम में जिगना टोला के समीप पिपरी टोला से आए कुछ असामाजिक तत्वों ने नाच कर रही नर्तकियों के साथ अश्लीलता व अभद्रतापूर्ण व्यवहार करना शुरू कर दिया। जिसका बारात पक्ष के द्वारा विरोध जताया गया। बारात पक्ष द्वारा इस बात की सूचना बेटी पक्ष को दी गई। सूचना पर दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों के साथ दुल्हन का छोटा भाई अभिमन्यु कुमार बारात में गया। वहां जाकर उसने नर्तकियों के साथ अभद्रता को लेकर एतराज जताया।

ये भी पढ़ें:बिहार में लापरवाही की हद, पोस्टमार्टम कर शव को बालू से ढक दिया;कुत्ते नोंचते रहे
ये भी पढ़ें:बिहार में आर्केस्ट्रा देखने गए युवक पर तेजाब से हमला, कहासुनी के बाद एसिड अटैक

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट की घटना हुई। जिसमें अभिमन्यु के सिर पर चोट लगी और वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। नाच गान व शादी का कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गया। परिजनों द्वारा जख्मी युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन यहां पहुंचते ही अभिमन्यु ने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा अरुण कुमार चौधरी ने आरोपितों पर शराब के नशे में धुत्त होने एवं लाठी-डंडे से मारकर मृतक की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लिया।

थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। वहीं घटना से कोहराम मच गया। खुशी का माहौल गम में बदल गया। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। नौवीं कक्षा में पढ़ता था। मृतक की दो बहन बताई जाती हैं।

शादी के जोड़े में मृतक की बड़ी बहन दुल्हन रूबी कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं दूल्हा बलिराम कुमार चौधरी की आँखे भी नम थीं। दूल्हे ने बताया कि खुशी का माहौल मातम में बदल जाएगा, सपने में नहीं सोचा था।

ये भी पढ़ें:पटना में महिला डांसर से हैवानियत, पति को बंधक बना तीन लोगों ने किया रेप
ये भी पढ़ें:पटना में महिला डॉक्टर की संदिग्ध स्थिति में मौत, बाथरूम में गिरी मिलीं