Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsBSP Leader Mayawati Appoints Pramod Sagar Nirankari as District President Again
बसपा के फिर जिलाध्यक्ष बने प्रमोद निरंकारी
Rampur News - बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रमोद सागर निरंकारी को फिर से रामपुर में बसपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। निरंकारी इससे पहले भी दो बार इस पद पर रह चुके हैं। उन्होंने पार्टी में हमेशा मेहनत की है और अब नई...
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरFri, 18 April 2025 05:04 AM

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अधिवक्ता प्रमोद सागर निरंकारी को एक बार फिर बसपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे पहले भी निरंकारी दो बार रामपुर में बसपा का जिलाध्यक्ष पद संभाल चुके हैं। निरंकारी बसपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। शहर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में हुए स्वागत समारोह में बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर निरंकारी ने कहा कि मैंने पार्टी में हमेशा तन और मन से काम किया है। अब फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मैं बसपा के मिशन को आगे बढ़ाने का काम करता रहूंगा। इस मौके पर बसपा के जिला प्रभारी राजेश प्रकाश सैनी भी थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।