Celebrating the Centenary of Ahilyabai Holkar Shobha Yatra in Honor of India s Great Women शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत,भगवामय हुईं सड़कें, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsCelebrating the Centenary of Ahilyabai Holkar Shobha Yatra in Honor of India s Great Women

शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत,भगवामय हुईं सड़कें

Rampur News - राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में वन्दनीया अहिल्या बाई होल्कर की जन्म शताब्दी पर शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत देवी के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुई। मुख्य वक्ता सरोज बाला ने अहिल्या...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरThu, 10 April 2025 06:05 AM
share Share
Follow Us on
शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत,भगवामय हुईं सड़कें

राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में वन्दनीया अहिल्या बाई होल्कर की जन्म शताब्दी के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरम्भ अष्ट भुजा देवी,वन्दनीया लक्ष्मी बाई होलकर के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अमरोहा विभाग कार्यवाहिका सरोज बाला ने कहा कि भारत की महान स्मरणीय महिलाओं में अहिल्याबाई होल्कर का नाम उल्लेखनीय है। उनमें बचपन से ही धर्म के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना थी। उन्होंने औरंगजेब द्वारा तोड़े गए कई मंदिरों का पुन‌निर्माण कराया था,जिसमें काशी विश्वनाथ का मंदिर प्रमुख है। शोभा यात्रा आदर्श धर्मशाला से प्रारम्भ होकर आवास विकास, एस. पी. की कोठी, आंम्बेडकर पार्क,थाना सिविल लाइन्स,रेलवे स्टेशन,टैक्सी स्टैण्ड से होते हुए आर्दश धर्मशाला पर संम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में समिति की गणवेश व मंगल वेश में उपस्थित महिलाओं व बहनों ने गण समता के साथ देश भक्ति नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति पूर्ण कर दिया। शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर रेखा गुप्ता ने की। शोमा यात्रा में मुख्य रूप से मुरादाबाद विभाग कार्यवाहिका अनीता प्रकाश,ममता सक्सेना,राजश्री गुप्ता,शिखा अग्रवाल आशा गंगवार, आभा वर्मा, सरिता चौधरी, अरुणा मांगलिक,गंगोत्री देवी,ममता सोनी, रीनू रस्तोगी,सलोनी,पुष्पा गुप्ता,उन्नति,काव्या,श्वेता शर्मा उपस्थित रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।